{"_id":"5e4996e58ebc3ee60236099c","slug":"slow-internet-speed-will-become-an-obstacle-in-live-monitoring-baghpat-news-mrt469210841","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट की धीमी गति बनेगी लाइव मॉनिटरिंग में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट की धीमी गति बनेगी लाइव मॉनिटरिंग में बाधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर लगाए गए है। लाइव मॉनिटरिंग के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ा है। मगर, अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट स्पीड बेहद धीमी आती है। इस वजह से यहां लाइव मॉनिटरिंग की मंशा पर पानी फिर सकता है। स्थिति यह है कि लाख कोशिशों के बावजूद न तो शिक्षा विभाग इसका तोड़ निकाल पा रहा है और न ही प्रशासन के पास इसका कोई हल है।
अमर उजाला टीम ने अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट का जायजा लिया तो यहां पर सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर लगे मिले। मगर, इंटरनेट स्पीड 4जी के नाम पर 2जी भी नहीं आ रही थी। प्रधानाचार्य हरेंद्र नाथ सहाय ने बताया कि इंटरनेट की खराबी से काफी तंग है। इस संबंध में विभागीय अफसरों को अवगत कराया जा चुका है। श्री जवाहर लाल स्मारक इंटर कॉलेज बामनौली में भी यही स्थिति मिली। प्रधानाचार्य भरतवीर ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी, राउटर लगा दिए गए है, लेकिन इंटरनेट स्पीड धीमा होने से लाइव मॉनिटरिंग मुश्किल हो रही है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है।
डीआईओएस ओमदत्त ने बताया कि देहात क्षेत्र में बने परीक्षा केन्द्रों पर इंटरनेट स्पीड कम आ रही है, जो एक बड़ी समस्या है। इस संबंध मेें लगातार शिकायत आ रही है। इससे ऑनलाइन मॉनिटरिंग में दिक्कत आ रही है। फिलहाल समस्या का समाधान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
संवेदनाशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र
बागपत। जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा और आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल को अतिसंवेदनशील श्रेणी मेें रखा गया है। श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फुलैरा को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।