फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Slogans of 'Down with Pakistan' raised in UP in support of Balochs

UP: बलूचों के समर्थन में यूपी में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, बागपत के बिलौचपुरा में ग्रामीण उतरे सड़क पर

Fri, 14 Mar 2025 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 06:38 AM IST
सार

ग्रामीणों ने गांव में पैदल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने पाकिस्तान में बलूचों पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप कराने की मांग की।

विज्ञापन
Slogans of 'Down with Pakistan' raised in UP in support of Balochs
अमीनगर सराय के बिलौचपुरा गांव में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचों के समर्थन में बिलौचपुरा के ग्रामीण उतर गए। ग्रामीणों ने गांव में पैदल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने पाकिस्तान में बलूचों पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप कराने की मांग की।

विज्ञापन


पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला कर यात्रियों को बंधक बनाए जाने के बाद से बलूचिस्तान को देश घोषित करने की मांग उठाई गई। पाकिस्तान में रहने वाले बलूचों के कुछ पूर्वज सैकड़ों वर्ष पूर्व दिल्ली में भी आकर बसे थे और वहां से कुछ बिलौचपुरा गांव में आ गए थे। इसलिए ही बृहस्पतिवार को बिलौचपुरा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Jaffar Express Train: बीएलए का दावा-अब भी कई लोग हमारे कब्जे में, पाकिस्तानी सेना ने कहा- खत्म हुआ बंधक संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान में बलूचों पर अत्याचार किए जाने का आरोप लगाया। बलूच अपने अलग देश की मांग कर रहे हैं, जिनकी मांग का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि बलूचों की हत्या करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर हनीफ, रसीद, जुनैद, युसुफ, इरफान, इमरान आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : बलूचिस्तान की कहानी: जिन्ना और अंग्रेजों के धोखे से नहीं बन सका अलग देश, वर्षों से जारी संघर्ष की क्या है वजह?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed