फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Skunk injured in shootings, two companions absconding

मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, दो साथी फरार

Wed, 06 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Skunk injured in shootings, two companions absconding
घायल पड़ा बदमाश - फोटो : BARAUT
पैर में गोली लगने से घायल बदमाश, नगदी और जेवरात बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने अलावलपुर गांव के पास बुधवार की शाम मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा व नगदी सहित जेवरात बरामद किए। पकड़े गए बदमाश पर बागपत और मेरठ के अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है।
इंस्पेक्टर अजय शर्मा पुलिस टीम के साथ बुधवार की शाम पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर अलावलपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने रुकने का इशारा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश अहमद पुत्र निजामुद्दीन तिलपनी थाना सिंघावली अहीर घायल हो गया। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। सूचना पर सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल बदमाश को सीएचसी पर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि बदमाश अहमद ने बागपत में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात आदि की चोरी की घटना को स्वीकार किया है। उस पर गैंगस्टर सहित मेरठ और बागपत के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज है। फरार हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए दो टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed