फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Skin disease is troubling, fever patients increase

Baghpat News: त्वचा रोग कर रहा परेशान, बुखार के बढ़े मरीज

Mon, 13 Oct 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Skin disease is troubling, fever patients increase
बागपत। मौसम के बदलते ही बुखार के साथ ही त्वचा रोग के मरीज बढ़ रहे हैं। यहां रविवार को आरोग्य मेलों में बुखार के 41 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई तो 27 मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच हुई। चिकित्सकों ने उपचार करने के साथ ही खानपान व दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जहां 21 चिकित्सकों और 81 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। इस बार मेले में 974 मरीजों का उपचार हुआ। बुखार के 41 मरीजों का उपचार हुआ। कई दिन से बुखार होने पर 16 मरीजों की मलेरिया व 11 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई। मेले में पेट की बीमारी के 59 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। लीवर के नौ व सांस रोग के 41, उच्च रक्तचाप के 30 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 102 व शुगर के 80 मरीज पहुंचे। टीबी के पांच संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed