फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Skin and fever problems increased in Bijraul and diabetes patients increased in Kandara

Baghpat News: बिजरौल में त्वचा और बुखार तो कंडेरा में मधुमेह के मरीज बढ़े

Mon, 23 Sep 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 23 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Skin and fever problems increased in Bijraul and diabetes patients increased in Kandara
बागपत। बिजरौल गांव में बुखार के साथ त्वचा के मरीज बढ़ रहे हैं। जबकि कंडेरा गांव में मधुमेह के मरीज अधिक हैं। इसके अलावा बिजरौल गांव में पेट के संक्रमण और बड़ौत की पट्टी चौधरान में त्वचा रोग लोगों को परेशान कर रहा है। रविवार को जिले में लगाए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सबसे अधिक त्वचा के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बारिश के बाद त्वचा के साथ पेट में संक्रमण और वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। जिले में 23 पीएचसी पर रविवार को 974 मरीजों ने अपनी जांच कराई। मेले में 52 मरीज बुखार के पहुंचे जहां 16 मरीजों की मलेरिया और आठ मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई, सभी जांच निगेटिव आई।
विज्ञापन

रविवार को मेले में त्वचा के 117 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक 27 मरीज बिजरौल और 10-10 मरीज पट्टी चौधरान और कंडेरा पीएचसी पर जांच कराने के लिए पहुंचे। पीएचसी पर 101 पेट के संक्रमण के मरीजों ने अपनी जांच कराई, इनमें सबसे अधिक 41 मरीजों ने बिजरौल पीएचसी पर जांच कराई। मेले में मधुमेह के 97 मरीज पहुंचे, इनमें सबसे अधिक 26 मरीज कंडेरा पीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में बुखार के 52 मरीजों में से सबसे अधिक 17 मरीजों ने बिजरौल पीएचसी पर अपनी जांच कराई। सीएमओ डॉ़ तीरथलाल ने बताया कि बारिश के बाद त्वचा और पेट में संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। वायरल भी लोगों को परेशान कर रहा है। मेले में 24 मरीजों की मेलरिया और डेंगू की जांच कराई गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed