{"_id":"6283de80d8b08f0a8f256d3c","slug":"skeleton-of-missing-youth-of-baragaon-recovered-kahkra-news-mrt5889982119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव के लापता युवक का कंकाल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ागांव के लापता युवक का कंकाल बरामद
विज्ञापन
बागपत के बड़ागांव में युवक इमरान का कंकाल मिलने के बाद परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेती प?
- फोटो : KAHKRA
करीब चार माह से था लापता, परिजनों ने परिवार के ही युवकों पर जताया था संदेह
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मंगलवार को जंगल से बरामद किया शव
पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को भी लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने करीब चार माह पूर्व बड़ागांव से लापता हुए युवक का कंकाल मंगलवार को ग्राम प्रधान के खेत के पास से बरामद किया है। परिजनों की ओर से कुछ दिन पूर्व ही परिवार के ही लोगों पर हत्या का संदेह जताया गया था। इनमें में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर कंकाल बरामद किया। अन्य पांच आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बड़ागांव निवासी शौकीन का 22 वर्षीय पुत्र इमरान 27 जनवरी को लापता हो गया था। कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही परिजनों ने परिवार के ही कुछ लोगों पर शक जताते हुए पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने इन लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए और साथ ही कॉल डिटेल भी निकलवाई। एक आरोपी के मोबाइल पर इमरान की 27 जनवरी की लास्ट कॉल की डिटेल मिल गई। पुलिस ने रात में ही इस युवक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में उसने इमरान की हत्या कर शव को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी के खेत के पास जमीन में दबाने के बारे में बताया। मंगलवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोदाई कराई। पुलिस को एक कंकाल मिला। कंकाल के पास में ही उसके कपडे़ भी दबे मिले। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने कंकाल की पहचान इमरान के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।
सीओ विजय चौधरी ने बताया कि इमरान के पिता शौकीन की ओर से परिवार के ही कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पांच अन्य आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में गला दबाकर की गई इमरान की हत्या
कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि बड़ागांव निवासी इमरान ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करता था। उसके परिवार का एक युवक उससे रंजिश रखता था। इसी युवक ने रंजिश के चलते उसकी हत्या की योजना बनाई। 27 जनवरी को युवक ने उसे फोन कर बहाने से जंगल में बुला लिया। परिवार के तीन तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी के खेत के पास गड्ढा खोदकर शव को जमीन में दबा दिया। साथ ही उसके कपडे़ भी दबा दिए थे।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मंगलवार को इमरान का कंकाल मिलने का पता लगने पर उसके परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक के पिता शौकीन, मां, पत्नी और नौ वर्षीय पुत्र आहद का रो रोकर बुरा हाल हो गया।