फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six year old chil murder in Baghpat after kidnapping and rape

Baghpat: छह साल के बच्चे का अपहरण कर कुकर्म, हत्या के बाद शव हौज में फेंका

Tue, 06 Sep 2022 10:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Sep 2022 10:15 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विशेष समुदाय के युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म किया। भेद खुलने के डर से बच्चे की हत्या कर शव को छिपा दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Six year old chil murder in Baghpat after kidnapping and rape
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विशेष समुदाय के युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण कर लिया और खेत में एक नलकूप ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। भेद खुलने के डर से उसकी हत्या कर शव को नलकूप के हौज में फेंक दिया। ग्रामीणों को शक हुआ तो ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर धुनाई की और इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के शव को बरामद करने के बाद दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि सोमवार की शाम उसका छह वर्षीय बेटा घर के पास खेल रहा था। वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो बच्चे की तलाश की गई। इसी दौरान किसी ने बताया कि बच्चे को प्रदीप और रहीसू अपने साथ ले जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Road Accident: बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने परिवार के तीन लोगों को कुचला
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदीप को पकड़कर पूछताछ की तो वह उन्हें कई घंटे तक इधर-उधर घुमाता रहा। उन्होंने प्रदीप की पिटाई को तो उसने सच उगल दिया और बताया कि वह और रहीसू उसके बेटे को जंगल में एक नलकूप पर ले गए थे। वहां कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को हौज में फेंक दिया। ऐसा उन्होंने भेद खुलने के डर से किया है।

बताया कि ग्रामीण रात लगभग दो बजे आरोपी प्रदीप को पकड़कर जंगल में नलकूप पर लेकर गए, जहां बच्चे का शव हौज में पड़ा हुआ था। वह शव को लेकर अस्पताल में पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कुकर्म के बाद छह साल के बच्चे की हत्या में दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। एक का नाम प्रदीप पुत्र श्रवण और दूसरे का नाम रहीसू पुत्र नूरे है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर, मासूम की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed