फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six year old Ananya got first place in the country in Science Olympiad

बागपत: साइंस ओलंपियाड में छह साल की अनन्या को देश में पहला स्थान

Sun, 19 Feb 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six year old Ananya got first place in the country in Science Olympiad
अनन्या
बागपत। साइंस ओलंपियाड में छह साल की अनन्या को देशभर में पहला स्थान मिला है। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे चौथा स्थान मिला और वह अब लेवल-2 में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाएगी।
विज्ञापन

छपरौली कस्बा निवासी संतोष बाला और स्व. मास्टर धर्मवीर सिंह की बेटी राशु चौधरी गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर हैं। राशु की छह वर्षीय बेटी अनन्या ने कुछ समय पहले इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ साइंस के तत्वावधान में विश्व स्तर पर हुई परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसका परिणाम घोषित किया है। जिसमें अनन्या को 100 अंक मिले हैं और उसने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं अनन्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। अनन्या की मौसी प्रोफेसर अंशु उज्जवल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस परीक्षा में भारत के साथ ही कुवैत, ओमान, यूएई, जापान, सिंगापुर, कतर, सऊदी अरब, थाईलैंड के बच्चे भी शामिल हुए थे। इतने देशों में चौथा स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानी संतोष बाला और मौसी डाॅ. शिखा चौधरी ने बताया कि अनन्या पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगाती है। अनन्या व परिजनों को उसके मौसा पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल, मामा विक्रांत चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौहान, ऋषभ चौधरी, सूर्यांश उज्जवल, रुद्र, यज्ञ ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed