फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six villages within a five-kilometer radius of Ratoul are also included in the buffer zone

रटौल के पांच किलोमीटर के दायरे के छह गांव भी बफर जोन में शामिल

Thu, 23 Apr 2020 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Six villages within a five-kilometer radius of Ratoul are also included in the buffer zone
खेकड़ा। गांव रटौल में नेपाल और बंगाल के जमातियों में चार और एक स्थानीय युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन सतर्क बना हुआ है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने गांव रटौल के पांच किलोमीटर के दायरे के गांव मुबारिकपुर, सिघौली तगा, लहचौड़ा, खैला, विनयपुर, भैडापुर को भी बफर जोन में डाला गया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ताहिर के नेतृत्व में पूरे एरिया का सर्वे किया। डॉ. ताहिर ने बताया कि कोई भी सूचना मिलने पर गंभीरता से निदान किया जा रहा है। 22318 की आबादी वाले गांव रटौल में मिले संक्रमित युवक के घर के आस पास के 316 घरों का सर्वे कर 68 लोगों को को होम क्वारंटीन और 12 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित मिले युवक के परिवार के छह लोगों के सैंपल जांच को भेजे है। गांव की 16 मस्जिद में पांच मदरसे व स्कूलों को सैनिटाइज किया है। इसी तरह बफर जोन के छह गांवों से 22 लोगों की पहचान कर होम क्वारंटीन किया है। इस दौरान बीसीपीएम शशिबाला, एएनएम आशा राठी, आशा संगिनी भावना, आशा कार्यकर्ता रेखा, सुनीता, पुष्पा, सुमन, भारती, सुरेश, प्रभा, हमीदा, असगरी, जोहरा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed