फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six vehicles clashed on the highway due to fog, 25 injured

कोहरे के कारण हाईवे पर भिड़ गए छह वाहन, 25 लोग घायल

Sat, 26 Dec 2020 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Six vehicles clashed on the highway due to fog, 25 injured
बागपत के पाली गांव में बस से टक्कराई कार - फोटो : BAGHPAT
- अनुबंधित बस के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ हादसा
विज्ञापन

- घटनास्थल पर देरी से पहुंची पुलिस, यात्रियों ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार की सुबह कोहरे के कारण पाली गांव के निकट बस डिवाइडर से टकरा गई। बस के पीछे चल रहे छह कारें आपस में टकरा गई। हादसे में बस और कारों में सवार 25 लोग घायल हो गए। 15 लोग गंभीर चोटिल हुए है, जिन्हें को खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। घने कोहरे के दौरान शामली से दिल्ली जा रोडवेज की अनुबंधित बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद बस के पीछे चल रही छह कार एक-दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शामली के इरशाद ने बताया कि बस और कारों में सवार 15 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार दस लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खेकड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

उधर, हादसे के कारण आधे घंटे के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की एक लेन बाधित रही, वाहनों को दूसरी लेन से डायवर्ट किया गया।
हादसे में यह हुए घायल
बागपत। कार सवार बावली गांव निवासी भूपेंद्र कुमार, हरिद्वार से लौट रहे गाजियाबाद निवासी इरफान, याकूब, शाहिद और परिवार की दो महिलाएं, डौला से कुंडली जा रहे सचिन राणा, अजय राणा, बड़ौत निवासी कपिल फौजी, शामली निवासी सतेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, बस सवार मोहित व फरमान घायल हुए हैं। बस सवार दस लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। बस में करीब 22 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से पहुंची पुलिस, लोगों ने दिखाई जागरूकता
बागपत। हाईवे पर हादसे के बावजूद पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। पीड़ितों ने बताया कि जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले खुद पीड़ितों ने ही अन्य वाहनों को डायवर्ट कराकर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed