फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six trains canceled

दिल्ली में पैनल खराब होने से छह ट्रेनें रद्द

Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Six trains canceled
बागपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लेट होने पर हंगामा करते यात्री। - फोटो : amar ujala
बागपत में रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दिल्ली की ओर से ट्रेन न आने से गुस्साए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी रेलवे कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष और स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों को किसी तरह समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

 

रेलवे स्टेशन पर बुधवार की तड़के से ही काफी संख्या में यात्री दिल्ली जाने के लिए बैठे हुए थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई ट्रेन दिल्ली की ओर से नहीं आई तो उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की। आरोप है कि कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर आए दिन ट्रेनों का लेट होना, रद होना आम बात हो गई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद भी यात्रियों की कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन

 

 

इस कारण यात्रियों को आवागमन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील दत्त, स्टेशन अधीक्षक पीके बोस यात्रियों के बीच पहुंचे और उन्हें बताया कि दिल्ली मेें सिगनल खराब होने से समस्या उत्पन्न हुई है, तब जाकर यात्री शांत हुए। हंगामा करने वालों में नीरज, सुरेश, अशोक, राजपाल, धर्मेंद्र, सुभाष, प्रवेंद्र, प्रमोद, चिंटू, मोनू शर्मा, जगदेव, हरेंद्र, संगीता, रेशमा और ममता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली में पैनल (लाइन सेटिंग) खराब होने के कारण बुधवार को दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर छह पैसेंजर ट्रेन रद्द हो गई। जबकि अन्य ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। इसके विरोध में स्टेशनों पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।   दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर 24 ट्रेन चलती है। इनमें दो ट्रेने एक्सप्रेस है, बाकी 22 ट्रेन पैसेंजर है। बुधवार को दिल्ली में लाइन की सेटिंग खराब हो जाने से ट्रेन का मार्ग प्रभावित हो गया। इससे छह पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई।

 

 

इसके अलावा अन्य ट्रेन घंटों देरी से स्टेशन पर पहुुंची। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामकिशन ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में पैनल खराब होने के कारण रेलवे विभाग ने छह ट्रेन रद्द की है।

इनमें दिल्ली - सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन 51909, ट्रेन संख्या 74021, ट्रेन संख्या 21911 के अलावा सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 51910, शामली-दिल्ली पैसेंजर 54026, ट्रेन संख्या 74024 देरी पहुंची। अन्य ट्रेनों को भी रोक-रोककर चलाया जा रहा है। इसके कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे विलंब से स्टेंशन पर पहुंच रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed