फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six schools will be upgraded under PM Shri Yojana, facilities will increase

Baghpat News: पीएम श्री योजना के अंतर्गत छह विद्यालय होंगे अपग्रेड, बढ़ेगी सुविधा

Sat, 24 Feb 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 24 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Six schools will be upgraded under PM Shri Yojana, facilities will increase
बागपत। जिले में पीएम श्री योजना के अंतर्गत छह विद्यालयों को अपग्रेड कराया जाएगा। विद्यालयों में पांच-पांच अतिरिक्त कक्ष के अलावा शौचालय और बाल वाटिका बनाई जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को 20 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय को एक-एक लाख रुपये कन्वर्जन कास्ट के जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक विद्यालय का पीएम श्री योजना के लिए चयनित किया गया है। इनमें बागपत ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय सिसाना, बिनौली ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय बरनावा, बड़ौत ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय सूजती, छपरौली ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय असारा, पिलाना ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय रोशनगढ़ और खेकड़ा ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय काठा का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए अतिरिक्त कक्ष के अलावा शौचालयों और बाल वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालयों में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 80 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन स्तर से निर्माण कार्य शुरु कराने के लिए 20 लाख रुपये की किश्त जारी की थी जो विभाग की ओर से स्कूलों के खातों में भिजवा दी है। इसके अलावा विद्यालयों में होने वाले अन्य कार्य जैसे सफाई, शुद्ध पेयजल, शिक्षा सहायक सामग्री, टायलीकरण और रंगाई-पुताई के लिए एक-एक लाख रुपये कन्वर्जन कास्ट के जारी किए गए हैं। जल्द ही विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरु कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन - पीएम श्री योजना के अंतर्गत छह में से पांच विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, छह में शौचालय और दो विद्यालयों में बाल वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य कराने के लिए विद्यालयों में 20 लाख रुपये की धनराशि भेज दी है। - यतेंद्र सिंह, सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed