{"_id":"6484cd34cd5b47175d0704a9","slug":"six-roads-will-be-constructed-with-rs-6-crore-70-lakh-baghpat-news-c-28-1-bag1001-2158-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छह करोड़ 70 लाख रुपये से होगा छह मार्गों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छह करोड़ 70 लाख रुपये से होगा छह मार्गों का निर्माण
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लोगों की सुविधा के लिए जिले में छह करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से छह मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया। छह सड़कों का निर्माण होने से लाखों लोगों का आवागमन सुलभ होगा।
शासन से ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधाएं बढ़ाने के लिए ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष से सड़कों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गये थे। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष से जिले के तीन मुख्य मार्गों का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया। जिसमें लोक निर्माण विभाग ने बुढ़सैनी, मतानतनगर से कांसापुट्ठी होते हुए मवीकलां तक, घिटोरा से गोठरा संपर्क मार्ग, काठा से अहेड़ा माजरा मार्ग से होते हुए कासमाबाद दुड़भा गांव तक निर्माण कराने के लिए पांच करोड़ 83 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया।
इसके अलावा गोठरा से दिल्ली-सहारनपुर मार्ग तक, यमुना पुस्ता से सुभानपुर मार्ग, रटौल से सिंगोली तगा मार्ग के निर्माण के लिए 87 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। जिनकी मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वर्जन-
छह मार्गों के निर्माण के लिए छह करोड़ 70 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन मार्गों के निर्माण से लाखों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।