फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six members of interstate thief gang caught

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्य पकड़े

Thu, 11 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six members of interstate thief gang caught
बागपत कोतवाली पुलिस की हिरासत में चोरी के आरोपी और बरामद की गई एलईडी। - फोटो : BAGHPAT
सोनीपत से चोरी की गई 82 एलईडी और टीवी के दो सौ स्टैंड बरामद
विज्ञापन

सरगना गुलजार एक अन्य साथी के साथ मौके से हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने नैथला मोड़ पुलिया के पास से मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार किए हैं। सरगना गुलजार एक अन्य साथी के साथ मौके से फरार हो गया। बदमाशों की निशानदेही पर सोनीपत से चोरी की गई 82 एलईडी और टीवी के दो सौ स्टैंड भी बरामद किए हैं। चार तमंचे, दो चाकू और चोरी की तीन बाइक भी बरामद की गई।
सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए बदमाशों में गांव काठा निवासी प्रदीप उर्फ चिंटू, मुजफ्फरनगर के गांव वैली निवासी उत्तम व जसवंत, दोघट निवासी अमित व छोटू और दिल्ली के गांव अकबरपुर निवासी गोविंदा शामिल हैं। मुठभेड़ में गिरोह का सरगना मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी गुलजार उर्फ मामा और मवी कलां निवासी इंतजार भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की 82 एलईडी और टीवी के दो सौ स्टैंड बरामद किए हैं। यह एलईडी पांच नवंबर 2020 को हरियाणा में कुंडली के पास से चोरी की गई थी। कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज है। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि कुंडली के निकट एक शोरूम के बहार से कैंटर चोरी किया था। कैंटर में करीब तीन सौ एलईडी थी। बरामद एलईडी गांव काठा में चिंटू के मकान में छिपा कर रखी गई थी। बाकी एलईडी गुलजार लेकर चला गया था।
विज्ञापन

दिल्ली बेचते थे चोरी के ट्रक
बागपत। सीओ ने बताया कि बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, बागपत व एनसीआर क्षेत्र से आयशर कैंटर व ट्रक भी चोरी करते थे और उन्हें दिल्ली में नजफगढ़ रोड पर झाऊ और केशवपुर मंडी निवासी व्यक्तियों के पास 60 से 70 हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस इन दोनों की भी तलाश कर रही है। बदमाशों ने बागपत में कोर्ट रोड तथा थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव लुहारा से एक-एक कैंटर चोरी कर दिल्ली में बेचना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलजार के विरुद्ध लूट व चोरी के 23 मामले दर्ज
बागपत। सीओ ने बताया के गिरोह के सरगना गुलजार के विरुद्ध मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, राजस्थान व उत्तराखंड के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, कातिलाना हमला, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम के करीब 23 मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादा चोरी के आठ, डकैती और लूट के तीन तथा धोखाधड़ी के दो मामले हैं। प्रदीप उर्फ चिंटू के विरुद्ध चार तथा छोटू के विरुद्ध विभिन्न थानों में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed