फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six lane clearance highway converted into pits

गड्ढों में तब्दील हुआ छह लेन की मंजूरी वाला हाईवे

Sat, 09 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Six lane clearance highway converted into pits
बागपत-सोनीपत हाईवे पर गड्ढे से बचकर जाते वाहन - फोटो : BAGHPAT
- ईस्टर्न पेरिफेरल से दिल्ली के अक्षरधाम तक होना है छह लेन हाईवे का निर्माण
विज्ञापन

- बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से डूंडाहेड़ा तक हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे
- बागपत जिले में करीब 15 किलोमीटर के हिस्से का होना है निर्माण कार्य
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) से दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर को जोड़ने के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के टुकड़े को छह लेन बनाए जाने की स्वीकृति दी जा चुकी है। बागपत जिले में ईपीई के मवी कलां इंटरचेंज से दिल्ली की सीमा तक करीब 15 किमी के टुकड़े का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। डूंडाहेड़ा बॉर्डर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तक हाईवे के दोनों ओर गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ईपीई का इंटरचेंज होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। गड्ढे अधिक हो जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण समस्या और अधिक बढ़ जाती है। खेकड़ा तहसील और पाठशाला तक बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिले की सीमा डूंडाहेड़ा तक है, इसके बाद गाजियाबाद का मंडोला शुरू होता है।
किसान आंदोलन से बढ़ गए वाहन, खस्ता हुआ हाईवे
बागपत। सिंघु बॉर्डर और यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। ईस्टर्न पेरिफेरल से होते हुए दिल्ली जाने वाले लोग इसी क्षेत्र से गुजर रहे हैं। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिस कारण हाईवे की हालत और अधिक खस्ता हो गई है। गड्ढों के कारण वाहन पलट रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सीएम को बताई समस्या
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के इस टुकड़े के निर्माण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि ईपीई से आगे हाईवे का निर्माण तेज गति से चल रहा है, लेकिन खेकड़ा की ओर का हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसके निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई गाजियाबाद का क्षेत्र
बागपत। एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार का कहना है कि हाईवे का यह हिस्सा एनएचएआई गाजियाबाद के क्षेत्र में आता है। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्माण होने तक समन्वय कर गड्ढे भरवाने के लिए कहा गया है। गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी होती है।
अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल तक ऐसे होगा निर्माण
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का दिल्ली में अक्षरधाम, गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी और यूपी बॉर्डर तक करीब 14.75 किमी लंबा है। इसमें करीब 7.5 किमी एलिवेटिड होगा। यह पूरा क्षेत्र रेड लाइट फ्री होगा। इसके बाद दिल्ली-यूपी बॉर्डर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तक निर्माण होना है।
इकनॉमिक कॉरिडोर का होगा हिस्सा
बागपत। अक्षरधाम से आने वाला छह लेन मार्ग बागपत के मवी कलां में इंटरचेंज पर जंक्शन में मिलेगा। यहां से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर में यह मिलेगा।

गौरीपुर से निवाड़ा तक गड्ढे ही गड्ढे
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से हरियाणा के सोनीपत की ओर जाने वाले बागपत-सोनीपत मार्ग पर निवाड़ा बॉर्डर तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गौरीपुर मोड़ से निवाड़ा तक हाईवे का निर्माण पहले चरण में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed