फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six injured in separate fighting incidents

अगल-अलग मारपीट की घटनाओं में छह घायल

Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Six injured in separate fighting incidents
बागपत। राशिद कालोनी के मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से तीन लोग घायल हो गए। दूसरी ओर भट्ठे पर आधा दर्जन लोगों ने एक परिवार पर हमला कर बच्ची समेत तीन लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राशिद कालोनी निवासी नौशाद ने बताया कि एक आरोपी गांजा बचता है। आरोप है कि गांजा बेचने का विरोध करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जिसमें रहिसुद्दीन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरा पक्ष जाकिर पुत्र रज्जाक ने आरोप लगाया बच्चों के विवाद में झगड़ा हुआ था और नौशाद व उसके साथियों ने मारपीट की थी। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक पक्ष नौशाद की ओर से आरोपी जाहिद के खिलाफ मारपीट के मामले में जबकि दूसरा पक्ष जाकिर पुत्र रज्जाक की ओर से एनसीआर दर्ज की गई है। वहीं सरूरपुर गांव स्थित भट्ठे पर काम करने वाली शायबा का आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। परिवार के सभी लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed