फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six factories sealed for poisoning groundwater

जल को जहरीला करने वाली छह फैक्टरी सील

Fri, 22 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six factories sealed for poisoning groundwater
बागपत के केतीपुरा स्थित जींस की फैक्ट्री में रंगाई की गई जींस की जांच करते सहायक पर्यावरण अभियंत - फोटो : BAGHPAT
बागपत। पुराने कस्बे में जल को जहरीला करने वाली छह फैक्टरी बृहस्पतिवार को सील कर दीं। जींस रंगाई की इन अवैध फैक्टरियों से प्रतिदिन करीब पांच लाख लीटर रसायन युक्त पानी नाले व जमीन पर छोड़ा जाता है। जिससे भूजल दूषित होने के साथ बीमारियां फैल रही हैं। इसको लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया था। इस पर प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर पालिका, ऊर्जा निगम व पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर फैक्टरी सील कर दीं। अन्य फैक्टरियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद व लोनी से जींस रंगाई की इन फैक्टरियों को बंद करा दिया गया था। इनसे वहां का भूजल जहरीला हो गया था। इसके बाद अधिकतर फैक्टरियों को करीब एक साल पहले ही यहां लगाया गया। जिसके लिए प्रशासन व प्रदूषण विभाग से अनुमति तक नहीं ली गई। इनके अतिरिक्त फैक्टरी में ईटीपी भी नहीं लगाया गया। जिससे केमिकल युक्त पानी नाले या जमीन पर छोड़ा जाता है। इससे भूजल जहरीला होता जा रहा है। आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि भी नहीं हो सकती थी। इस तरह सबकुछ अवैध रूप से किया जा रहा था।
विज्ञापन

ताले तोड़कर मशीनों पर लगाई सील
एसडीएम बागपत अनुभव सिंह ने फैक्टरियों से रसायन युक्त पानी निकलने को गंभीरता से लिया। इस पर रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक पर्यावरण अभियंता प्रखर कुमार, तहसीलदार प्रसून कश्यप, पालिका ईओ ललित आर्य, ऊर्जा निगम के जेई मणेस प्रसाद, एसआई अरविंद चौहान व अन्य को साथ लेकर अभियान चलाया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के प्रखर कुमार ने बताया कि कुरैशियान व केतीपुरा मोहल्ले में छह फैक्टरी सील की गई हैं। जिनमें राजू वाश्ंिाग, साजिद, अमित, लाला समंदी, शमशाद, गय्यूर की फैक्टरी शामिल हैं। इनमें से कई के ताले लगाकर लोग भाग गए तो उनके ताले तोडक़र मशीनें सील की र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाई, रसायन व वाशिंग पाउडर हैं खतरनाक
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक पर्यावरण अभियंता प्रखर कुमार ने बताया कि जींस रंगाई के लिए खतरनाक रसायन का इस्तेमाल होता है। जिसमें डाई, लैड, सोडियम समेत अन्य तत्व होते हैं। इन फैक्टरी से निकलने वाला रसायन युक्त पानी लीवर, आंख, त्वचा के लिए खतरनाक होता है। इसके अतिरिक्त कैंसर भी हो सकता है। इससे जान भी जा सकती हैं। उनके अनुसार अन्य करीब आठ फैक्टरी भी जल्द सील की जाएंगी।

बागपत के पुराना कस्बे स्थित जींस की फैक्ट्री का ताला तुड़वाते एसडीएम अनुभव सिंह व तहसीलदार प्रस?

बागपत के पुराना कस्बे स्थित जींस की फैक्ट्री का ताला तुड़वाते एसडीएम अनुभव सिंह व तहसीलदार प्रस?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed