फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Situation is not clear in SP, both Manoj and Amarpal are campaigning

Baghpat News: सपा में स्थिति साफ नहीं, मनोज व अमरपाल दोनों कर रहे प्रचार

Mon, 01 Apr 2024 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Situation is not clear in SP, both Manoj and Amarpal are campaigning
बागपत/बालैनी। लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी को लेकर खींचतान बढ़ती दिखाई दे रही है। सपा से खुद को प्रत्याशी बताकर मनोज चौधरी व पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा दोनों ने प्रचार शुरू कर दिया है। जहां अमरपाल शर्मा ने शनिवार को पुरा महादेव में सभा के साथ ही भंडारा किया, वहीं मनोज चौधरी कई गांवों में बैठक की। हालांकि सपा प्रत्याशी को लेकर रविवार को स्थिति साफ होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सपा ने जाट बिरादरी के मनोज चौधरी को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। उसके बाद से प्रत्याशी को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी और गाजियाबाद के साहिबाबाद से विधायक रहे अमरपाल शर्मा का नाम चर्चाओं में आने लगा। यह मामला लखनऊ तक पहुंचा और प्रत्याशी मनोज चौधरी को लखनऊ बुलाया गया। बताया जा रहा है कि वहां उनको संगठन में जगह देने की पेशकश की गई और चुनाव लड़ने के लिए पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा का नाम रखा गया। मगर मनोज चौधरी ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

इसके बाद लखनऊ से आकर मनोज चौधरी प्रचार में जुटे हैं वहीं अमरपाल शर्मा खुद को सपा से प्रत्याशी बताकर प्रचार में लग गए हैं। अमरपाल का दावा है कि उन्हें प्रत्याशी बनाने की घोषणा तीन अप्रैल से पहले हो जाएगी और वह तीन अप्रैल को नामांकन करेंगे। इस तरह दोनों के खुद को प्रत्याशी बताकर प्रचार करने से सपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में असमंजस की स्थिति है। सभी की नजर इसपर टिकी है कि सपा सुप्रीमो का इस मामले में अंतिम निर्णय क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने की सभा, पुलिस की कार्रवाई की तैयारी
पुरा महादेव गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की सभा हुई और भंडारा भी हुआ। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस नेता राकेश शर्मा व संचालन योगेश प्रधान ने किया। अमरपाल शर्मा ने कहा कि रविवार को उनको सपा सिंबल मिल जाएगा और वह नामांकन करेंगे। वहां कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित भी पहुंचीं। वहां बिना अनुमति के सभा होने की सूचना मिली तो पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और वहां कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जांच शुरू कर दी गई।

--
पुरा महादेव में सभा की गई है और वहां राजनीतिक भाषण दिया गया है। इस बारे में जांच शुरू करा दी गई है। वह पार्टी की तरफ से अभी तक घोषित प्रत्याशी नहीं है, इसलिए आचार संहिता उल्लंघन को लेकर राय ली गई है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed