फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sitting investigation on the fire in train coach

कोच मेें आग पर बैठी जांच

Tue, 26 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 26 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sitting investigation on the fire in train coach
बड़ौत के कासिमपुर में रविवार को देर रात ट्रेन की बोगी में लगी आग का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार की रात में दिल्ली- सहारनपुर पैंसेजर ट्रेन के कोच में लगी आग को डीआरएम ने गंभीरता से लेकर जांच कमेटी बैठा दी। डीआरएम ने कहा असामाजिक तत्वों का भी कोच में आग लगाने का काम हो सकता है। उन्होंने बताया रिपोर्ट के बाद ही कोच मेें आग लगने के नुकसान का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह दिल्ली से स्पेशल ट्रेन कासिमपुर खेड़ी स्टेशन भेजी जो रविवार की रात में आग से जले कोच को दिल्ली ले गई। ट्रेन के कोच मेें आग लगने की घटना को डीआरएम दिल्ली डॉ. अरुण अरोरा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


जांच के बाद ही आग से जले कोच का नुकसान पता चल सकेगा। इस संबंध मेें डीआरएम दिल्ली डॉ. अरुण अरोरा ने कहाट्रेन मेें आग लगने की सूचना मिलते ही जांच कमेठी गठित कर दी । जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। उन्होंने बताया असामाजिक तत्व का भी काम हो सकता है, क्योंकि रविवार की रात्रि ट्रेन मेें यात्रियों की संख्या कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रविवार की रात में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 57054 के गार्ड वाले कोच मेें कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई थी। इसकी सूचना पर रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों मेें हड़कंप मच गया था। आग की सूचना पर  कई यात्री भी घायल भी हो गए थे।


ट्रेन मेें आग लेने की सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव, स्टेशन मास्टर सुधीर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे कर्मियों के साथ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रेन से कोच को अलग कर 12:40 पर ट्रेन सहारनपुर रवाना किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed