फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sita Haran and Ravana-Jatayu War Leela staged

सीता हरण और रावण-जटायु युद्ध की लीला का मंचन किया

Sat, 01 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sita Haran and Ravana-Jatayu War Leela staged
खेकड़ा की श्रीबालाजी रामलीला में मंचन करते कलाकार - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र में आयोजित रामलीलाओं में सीता का हरण, रावण-जटायु युद्ध और सीता की तलाश में भटकते राम-लक्ष्मण का हनुमान संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन

गांधी प्याऊ पर आयोजित श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मंच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने राम लक्ष्मण सीता की आरती कर किया। श्रीराम की लीलाओं के मंचन को संस्कृति की पहचान बताया। पंचवटी में रावण की बहन सूर्पनखा की हरकतों से तंग आकर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते है। बदला लेने आए उसके भाई खर दूषण राम के हाथों मारे जाते है। सूर्पनखा लंकापति रावण के पास जाती है। रावण मामा मारीच को सोने का मृग बनाकर राम लक्ष्मण को बहकाता है और अकेली सीता का हरण कर लेता है। जटायु इसका विरोध करता है, लेकिन रावण से लड़ते लड़ते मारा जाता है। इस दौरान प्रधान दीपक शर्मा, डायरेक्टर नरेश शर्मा, नेतराम, तरुण गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, रविकांत, जयंत, हेमंत चंदेला, अरुण धामा, धीरज, गौरव, प्रेमशंकर, प्रवेश शर्मा, नवाब धामा आदि मौजूद रहे।

मोहल्ला अहिरान में श्रीबालाजी रामलीला में वनों में भटकते राम लक्ष्मण को वीर हनुमान मिल जाते हैं। वे उनको सुग्रीव से मिलाते हैं। मित्रता के भाव विभोर मार्मिक दृश्यों से दर्शक भाव विभोर हो गए। हनुमान की भूमिका में मनोज जैन को खूब सराहना मिली। इस दौरान अध्यक्ष नितिन जैन, डायरेक्ट राजेश शर्मा, प्रवीण यादव, विनोद शर्मा, राजेंद्र यादव, आनंद यादव, धर्मवीर यादव, मनोज धामा, दीपक कुमार मौजूद रहे।

ृकड़ा की श्रीधार्मिक रामलीला में सेना के साथ दरबार में बैठा रावण

ृकड़ा की श्रीधार्मिक रामलीला में सेना के साथ दरबार में बैठा रावण- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed