फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sisters pray for brother's long life by applying tilak

Baghpat News: बहनों ने भाई को तिलक कर लंबी आयु को की कामना

Wed, 15 Nov 2023 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Sisters pray for brother's long life by applying tilak
-भाइयों ने दिया बहनों को रक्षा का वचन, साथ ही उपहार भी दिए
विज्ञापन

फोटो एक की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भैय्यादूज का पर्व बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाईयों ने बहनों को तिलक करने के बाद उपहार दिए। भैय्यादूज पर बाजारों में भीड़ रही, जहां लोग मिठाई व गिफ्ट खरीदने पहुंचे।
बहनों ने अपने भाई को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के बीच तिलक करते हुए रस्म पूरी की। पंडित राजकुमार शास्त्री के अनुसार अभिजीत मुहूर्त को सबसे शुभ माना जाता है और इस मुहूर्त में भाई को तिलक करने पर लंबी आयु व सुख-शांति का सौभाग्य मिलता है। बहनों ने भाई के लिए रस्म के अनुसार नारियल दिया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाईयों ने अपनी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन दिया। इसके साथ ही तिलक लगाने पर भाईयों ने बहनों को आकर्षक उपहार दिए। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय समेत अन्य सभी जगहों के बाजारों में भैय्यादूज को लेकर भीड़भाड़ रही। मिठाई व गिफ्ट की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

--
बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था रही
बाजारों में भैय्यादूज के कारण भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था रही। इसके लिए बाजार में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिससे भैय्यादूज के त्योहार पर कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से निपट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed