फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sir, this is a caravan of powerlessness

साहब, ये बेबसी का कारवां हैं

Sun, 29 Mar 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sir, this is a caravan of powerlessness
खेकड़ा से वापस अपने घर सहारनपुर एवं गाजियाबाद लौटते लोग। - फोटो : KAHKRA
बागपत। लॉकडाउन में इंसानियत के शर्मसार होने का सुबूत सड़कों पर दिख रहा है। किसी की मजदूरी छिन गई, किसी की नौकरी। पहले फैक्ट्री से निकाले गए और इसके बाद मालिकों ने मकान और आवास खाली करा लिए। बेबसी का कारवां चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न जिलों से अपनी मिट्टी की ओर बढ़ा जा रहा है। थकान से चूर बच्चों का खेल छूट गया है। बड़े बेबस हैं। एक ही धुन है, बस किसी तरह घर पहुंच जाएं।
विज्ञापन

उन्नाव का सुखपाल अपने परिवार के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां कट पर पहुंचा। पत्नी वीरो और पांच साल की बेटी रीना के साथ वह चंडीगढ़ की एक फैक्टरी में रहता था। वह बताता है कि पिछले दो दिन से कहीं लिफ्ट लेकर कहीं पैदल चलकर वह अपने घर पहुंचना चाहते हैं। लॉकडाउन के बाद फैक्टरी मालिक ने तनख्वाह देने से तो इंकार कर ही दिया, साथ में यह भी कह दिया कि हालात सुधरने तक घर चले जाओ। सड़कों पर वाहन नहीं हैं, ऐसे में पैदल चलने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के घनश्याम ने बताया कि पानीपत से आए हैं। फैक्टरी मालिक ने पिछले तीन महीने का हिसाब भी नहीं किया। बस यह कह दिया कि अभी घर चले जाओ, हालात सुधरेंगे तो देखा जाएगा। जेब खाली है, पैदल ही चल दिए। रास्ते में मददगार खाने का इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन अपने घर की ओर बढ़ रहे लोगों को वाहन की जरूरत है। सीतापुर के गोल्डी, मुकेश और आजमगढ़ के अखिलेश का दर्द भी यही है। लॉकडाउन में फैक्टरी मालिकों ने रहने की इजाजत ही नहीं दी, जेब खाली हुई तो अपना गांव और घर याद आया।

बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन से जाते मजदूर।

बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन से जाते मजदूर।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed