फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ... sir, people do not like to bring my kanwar, so stopped honorarium

... साहब मेरा कांवड़ लाना लोगों को पसंद नहीं, इसलिए रोका मानदेय

Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
... sir, people do not like to bring my kanwar, so stopped honorarium
बागपत : बड़ौत तहसील में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करता बाबू खान। - फोटो : BARAUT
... साहब मेरा कांवड़ लाना लोगों को पसंद नहीं, इसलिए रोका मानदेय
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले रंछाड़ गांव के बाबू खान को परेशान किया जा रहा है। बाबू खान का आरोप है कि कांवड़ लाने से नाराज कुछ लोगों ने उसका तीन साल का चौकीदारी का मानदेय रोक दिया है और पुलिस भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचा और एसडीएम से शिकायत की।

रंछाड गांव निवासी बाबू खान बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचा। उसने एसडीएम सुभाष व तहसीलदार हर्ष चावला से शिकायत करते हुए बताया कि गांव स्थित बड़ी मस्जिद व कब्रिस्तान पर चौकीदारी का काम करता है। आरोप लगाया कि जब से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने लगा, तभी से लगभग तीन साल से मानदेय के रूप में मिलने वाले 4500 रुपये रोक दिए गए हैं। हरिद्वार से कांवड़ लाना कुछ लोगों को पसंद नहीं है। लोग परेशान उसे करना चाहते हैं। एसडीएम सुभाष सिंह ने बिनौली इंस्पेक्टर से बातचीत कर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed