फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sir Locked his son in the bathroom for three days

साहब! उसके पुत्र को तीन दिन से बाथरूम में बंद कर रखा

Sat, 18 Sep 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sir Locked his son in the bathroom for three days
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव की एक महिला अपने पिता के साथ कोतवाली में पहुंची और ससुराल पक्ष पर बेटे को तीन दिनों से बाथरूम में बंद करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। साथ ही न्याय न मिलने पर महिला आयोग का दरवाजा खटखटाने की बात कहीं।
विज्ञापन

वाजिदपुर निवासी अंजु राणा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 1997 में दाहा गांव निवासी हरेंद्र राणा के साथ हुई थी। उसका एक बेटा है। शादी के दो साल बाद पति की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। मायके में रहने के साथ ही ससुराल आना-जाना रखा। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे हैं और मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं। 16 सितंबर को बेटे के साथ ससुराल गई तो ससुर ने अंदर नहीं जाना दिया। किसी तरह बेटा मकान में दाखिल हुआ, जिसे ससुराल वालों ने बाथरूम में बंद कर दिया है। उसने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। दोघट पुलिस से बातचीत कर मामले का हल निकाला जाएगा। उधर, अंजू राणा के पिता धर्मपाल सिंह ने बताया कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। डीएम और एसपी से भी मदद की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed