फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Single use plastic will be banned in Falguni Mela: DM

फाल्गुनी मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रहेगा बंद : डीएम

Tue, 10 Feb 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Single use plastic will be banned in Falguni Mela: DM
बालैनी। पुरामहादेव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले को डीएम अस्मिता लाल ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने मंदिर समिति व अधिकारियों को जल्द ही सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए ताकि कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन


पुरामहादेव मंदिर पर में 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला लगेगा। इसको लेकर डीएम ने मंदिर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने आने-जाने वाले मार्ग, गर्भ गृह, मेला परिसर, सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। साथ ही मंदिर समिति पदाधिकारियों व अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मेले में सभी तैयारी पूरी कर लें और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मेले में नौ सुपरवाइजर और 84 सफाई कमर्चारियों की नियमित रूप से सफाई व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कूड़े के लिए 78 कूड़ेदान विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं ताकि वहां कूड़ा न फैले। कूड़ा उठाने के लिए विशेष गाड़ियां भी रहेंगी। डीएम ने कहा कि मेले में प्लास्टिक, फूल और खाद्य अपशिष्ट होता है, जिससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति बन जाती है। इस बार जीरो वेस्ट महोत्सव के माध्यम से कचरे को अलग-अलग करके रिसाइकल किया जाएगा, जिससे उसका उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण किया जा सके। इस दौरान एसडीएम अमरचंद वर्मा, एसडीएम भावना सिंह, मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, हरिकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed