फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Singhawali Ahir will be known as a model village

सिंघावली अहीर को आदर्श गांव के रूप ने जानेगा क्षेत्र

Wed, 14 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Singhawali Ahir will be known as a model village
हमारे प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव पिलाना ब्लॉक मुख्यालय से केवल पांच किमी की दूरी पर स्थित है। गांव में तीन प्राइमरी व एक जूनियर हाईस्कूल है। शासन की स्वीकृति पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ग्रामीणों ने प्रधान पद की कमान अबकी बार सतपाल यादव के हाथों में सौंपी है। प्रधान का पद संभालने के बाद सतपाल यादव ने गांव में विकास कार्य शुरू करा दिए हैं। इनमें तीन हार्वेस्टिंग सिस्टम सहित वृक्षारोपण, साफ सफाई आदि कार्य शामिल हैं। सतपाल यादव का कहना है कि सिंघावली अहीर को आदर्श गांव का दर्जा दिलाने के लिए वह प्रयासरत हैं।

प्रधान का प्रोफाइल
नाम- सतपाल यादव
उम्र- 69 वर्ष
शिक्षा- एमए अंग्रेजी व नागरिक शास्त्र, बीएड
कार्यक्षेत्र- बागपत जनपद के फुलैरा इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद से 2012 में सेवानिवृत्त हुए।
राजनीतिक पृष्ठभूमि- 2015 में पहली बार प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। 2021 में प्रधान पद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर का ब्योरा
जनसंख्या 15000
कुल मतदाता 6658
कुल मत पड़े 5023
कुल मिले मत 3092
गांव की समस्याएं
- गांव में जल निकासी की बड़ी समस्या है। बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है।
- काफी लोगों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंचा।
- पेंशन न मिलने से काफी लोग परेशान।
- सड़कें जर्जर हालत में हैं।
- स्ट्रीट लाइटों की समस्या है।
- बैंक न होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
प्रधान की प्राथमिकताएं
- गांव में शुद्ध पेयजल की घर-घर व्यवस्था कराना।
- बैंक शाखा के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- पात्रों के लिए सरकार की मदद से मकान बनवाना।
- पात्रों को पेंशन दिलाना।
- सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा
- वृक्षारोपण से गांव को हरा-भरा रखा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed