फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Singhavali police station in-charge suspended for registering incomplete and computer shutdown

Baghpat News: रजिस्टर अधूरा और कंप्यूटर बंद मिलने पर सिंघावली थाना प्रभारी निलंबित

Mon, 12 Jun 2023 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Singhavali police station in-charge suspended for registering incomplete and computer shutdown
- एडीजी के निरीक्षण में उजागर हुई थी लापरवाही, सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। एडीजी के निरीक्षण में महिला हेल्प डेस्क का रजिस्टर अधूरा और कंप्यूटर बंद मिलने पर सिंघावली अहीर थाना प्रभारी पर गाज गिर गई। जिसमें सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।
एडीजी राजीव सब्बरवाल ने शनिवार को समाधान दिवस में सिंघावली अहीर थाने का निरीक्षण किया और जनसुनवाई की। निरीक्षण में सिंघावली अहीर थाने की महिला हेल्प डेस्क के संचालन में लापरवाही उजागर हुई। जहां एडीजी राजीव सब्बरवाल को महिला हेल्प डेस्क का रजिस्टर अपडेट नहीं मिला और मिशन महिला शक्ति के लिए संचालित कंप्यूटर भी बंद मिला था। जिस पर एडीजी ने नाराजगी जाहिर की। जिसकी जांच सीओ बागपत विजय चौधरी से कराई गई। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जनशिकायतों का निस्तारण नहीं करने, फीड बैक नहीं लेने समेत अन्य प्रकरणों की जांच के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई न करना पड़ा भारी
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि डौला गांव में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में भी थाना प्रभारी की लापरवाही उजागर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed