फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Singhavali Ahir police's feat, the person who informed about the crime was caught

Baghpat News: सिंघावली अहीर पुलिस का कारनामा, अपराध की सूचना देने वाला ही पकड़ा

Wed, 10 Sep 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 10 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Singhavali Ahir police's feat, the person who informed about the crime was caught
-दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग का आरोपी से निकाह कराने की पुलिस को दी थी सूचना
विज्ञापन

-पुलिस ने चार घंटे थाने में बैठाने के बाद छोड़ा, दुष्कर्म के मामले में भी मुकदमा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिस का अजीब कारनामा मंगलवार रात देखने को मिला। दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की आरोपी से शादी कराने की सूचना देने वाले को ही पुलिस ने पकड़ लिया। उसको चार घंटे तक थाने में बैठाकर रखा और एसपी के संज्ञान में मामला आने पर छोड़ा गया। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
बिनौली क्षेत्र का मजदूर अपने परिवार के साथ सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में परिवार के साथ रहता है जो गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर पर मजदूरी करता है। मजदूर की 17 वर्षीय बेटी ने बताया कि सात सितंबर की रात में गांव का एक युवक उसे गाड़ी में बंद करके प्रधान के नलकूप पर ले गया। वहां उसके साथ यौन शोषण किया। घर वापस आने पर परिजनों को उसने घटना की जानकारी दी। इसमें मंगलवार को किशोरी को लेकर उसकी मां कार्रवाई के लिए थाने पहुंच गई।
विज्ञापन

वहां आए आरोपी पक्ष के लोग दोनों को समझाकर अपने साथ वापस ले आए। मंगलवार शाम करीब सात बजे परिवार वाले नाबालिग पीड़िता और आरोपी का निकाह कराने लगे। तभी पीड़िता के फुफेरे भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। वहां आए पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने के बजाय सूचना देने वाले को ही पकड़ लिया और आरोपी सोहेल वहां से भाग गया। यह मामला जब एसपी सूरज कुमार राय को पता चला तब सिंघावली अहीर थाना हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ही थाने में बैठाए गए सूचना देने वाले युवक को रात करीब साढ़े 11 बजे घर भेजा गया। उधर, पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सोहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूचना देने वाले को क्याें बैठाया गया था, इसमें जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed