फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Silence on the streets on the third day of the Corona curfew

कोरोना कफ्र्यू: घरों में रहकर किया नियमों का पालन

Tue, 04 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Silence on the streets on the third day of the Corona curfew
बागपत। कोरोना कर्फ्यू के तीसरे दिन भी बाजार, गली-मोहल्लों और मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने घरों में रहकर कोरोना कर्फ्यू का पालन किया। हाईवे पर वाहनों का आवागमन कम रहा। 50 फीसदी क्षमता के साथ परिवहन सेवा चालू रही। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मेडिकल स्टोर, सब्जी और फलों की दुकानें खुली रही। पुलिस ने नगर में भ्रमण कर लोगों को गाइड लाइन का पालन कराया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू के आदेश जारी किए थे। सोमवार को कोरोना कर्फ्यू के तीसरे दिन भी नगर में सन्नाटा पसरा रहा। नगर के बाजार बंद रहे और लोगों ने अपने घरों में कैद रहकर कोरोना कर्फ्यू का पालन किया। लोग जरूरत की चीजें खरीदने के लिए ही घरों से बाहर निकले। नगर के मुख्य मार्ग कोर्ट रोड, सिसाना मार्ग, ईदगाह, यमुना रोड, पांडव रोड व पुुराना कस्बा में लोगों का आवागमन कम रहा। मेरठ-बागपत हाईवे व दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर भी वाहनों की संख्या कम रही। हाईवे पर 50 फीसदी क्षमता के साथ परिवहन सेवा चालू रही। लॉकडाउन में आवश्यक सेवाएं जैसे माल वाहन, दूध वाहन, सब्जी और फल वाहनों के अलावा स्वास्थ्य सेवाएं, आकस्मिक सेवाओं को अपने-जाने की अनुमति रही। नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस ने भ्रमण कर लोगों को कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया। नगर से लेकर देहात तक पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ने से आशंकाएं भी बढ़ी
प्रदेश सरकार ने तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू अवधि दो दिन और बढ़ा दी। इससे दिनभर लोगों के मन में तरह-तरह की आशंकाएं तैरती रहीं। व्यापारी वर्ग अपने कारोबार को लेकर अधिक आशंकित दिखाई दिया। लोगों के बीच चर्चा रही कि कोरोना कर्फ्यू की अवधि इसी तरह धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। आने वाले समय में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा भी हो सकती है। हालांकि ज्यादातर लोग कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसके लिए भी तैयार दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed