फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SI shot dead

एसआई की गोली मारकर हत्या

Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
SI shot dead
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
बागपत के सिंघावली अहीर थाने में तैनात एसआई सुखबीर सिंह यादव की हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी। एक केस की विवेचना में वह मेरठ गए थे। गोली लगने के बाद भी काफी दूर तक वह बाइक पर चले। चाय की दुकान पर गिर जाने के कारण आसपास के लोगों ने उन्हें हापुड़ के चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शाम पौने सात बजे सिंघावली अहीर थाने से एसआई सुखबीर सिंह यादव मेरठ में धोखाधड़ी के केस की विवेचना के लिए बाइक पर सवार होकर चले थे। इसके बाद रात करीब दस बजे उन्हें हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर गोली लगने की सूचना मिली।

विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों ने बताया  मोदीनगर मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। गोली लगने के बावजूद कुछ दूर तक वह बाइक पर चलते रहे। इस बीच एक चाय की दुकान के निकट वह बाइक समेत गिर गए। यहां आसपास के लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हापुड़ पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। मेरठ में विवेचना के लिए पहुंचे एसआई हापुड-मोदीनगर मार्ग पर कैसे पहुंचे और उन्हें गोली किसने मारी इसकी विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है। उधर, सिंघावली अहीर थाने से एसओ हापुड़ के लिए रवाना हो गए हैँ। वह मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे। 


 

मेरठ में केस की तफ्तीश के लिए निकले थे
बागपत। हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर मरने वाले एसआई सुखबीर सिंह यादव सिंघावली अहीर थाने से शाम करीब पौने सात बजे मेरठ किसी केस की तफ्तीश के लिए निकले थे। मूल रूप से बुलंदशहर निवासी सुखबीर की तैनाती सिंघावली अहीर थाने में 21 जून 2015 से तैनात था। उनकी हत्या की जानकारी मिलते ही सिंघावली थाने के एसओ मेरठ के लिए रवाना हो गए। यहां करीब दस बजे उन्हें गोली लगने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed