{"_id":"57cc7c9d4f1c1ba830317a78","slug":"shyam-singh-donate-kidney-to-rakesh-of-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के राकेश को किडनी देंगे श्याम सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस के राकेश को किडनी देंगे श्याम सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
श्याम सिंह ने किडनी दान की इच्छा जताई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हाथरस के महमूदपुर सादाबाद के छात्र राकेश जाटव की जिंदगी बचाने के लिए बामनौली के किसान ने पहल की है। किसान श्याम सिंह (79) ने कक्षा छह के इस छात्र को किडनी देने का एलान किया।
महमूदपुर सादाबाद के राजेश जाटव पुत्र महीपाल कक्षा छह का छात्र है। 11 साल के इस छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर व्यथा बताई थी। छात्र ने कहा उसके पिता मजदूर हैं। इलाज कराने में हुए खर्च के लिए उनकी जमीन बिक चुकी है। दो साल से दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं।
अमर उजाला के तीन सितंबर के संस्करण में समाचार प्रकाशित होने के बाद दोघट क्षेत्र के गांव बामनौली के किसान श्याम सिंह (79) ने छात्र की मदद करने का एलान किया। किसान ने कहा यदि उसकी एक किडनी से राकेश की जिंदगी बच सकती है तो वह देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
इस बाबत उसने मीडिया के माध्यम से संदेश राकेश के परिजनों तक पहुंचाने का फैसला किया। एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के अलावा डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी फैसला करती है।
कौन है श्याम सिंह
बामनौली गांव का किसान श्याम सिंह आठवीं तक शिक्षित है। सेना में रहा। उसके परिवार में तीन लड़के हैं, तीनों नौकरी करते हैं। प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा अमर उजाला पढ़ने के बाद ही ़यह फैसला लिया गया।
दोनों आंखें कर चुका दान
श्याम सिंह इससे पहले अपनी आंखें भी दान कर चुका है। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा श्याम सिंह ने बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए यह कदम उठाया है।