फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shweta became IAS by securing 166th rank in UPSC

Baghpat News: यूपीएससी में 166वी रैंक हासिल कर श्वेता बनी आईएएस

Wed, 23 Apr 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shweta became IAS by securing 166th rank in UPSC
यूपीएससी परीक्षा की खबर से संबं​धित फोटो। श्वेता
- वर्तमान में देहरादून में डीएफओ की कर रही ट्रेनिंग
विज्ञापन

-इंटरमीडिएट में 98 फीसदी अंक लेकर रही थी जिला टॉपर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत के पांडव नगर की बेटी श्वेता ने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनकर जिले का नाम रोशन किया। श्वेता फिलहाल वन विभाग में डीएफओ के पद पर हैं, जो देहरादून में ट्रेनिंग कर रहीं हैं। इनकी उपलब्धि से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
आर्मी से सेवानिवृत्त श्वेता के पिता सतेंद्रपाल शर्मा और माता नीलम फिलहाल दिल्ली के आरकेपुरम कॉलोनी में रहते हैं। श्वेता ने 2023 में यूपीएसएसी आईएफएस में 39वीं रैंक से हासिल की थी। इसके आधार पर इनका चयन डीएफओ पद पर हुआ। वर्तमान में देहरादून में ट्रेनिंग कर रहीं हैं। अब यूपीएससी परीक्षा में 166वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इनका छोटा भाई हर्ष बीटेक कर चुका है। इनके चयन से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। श्वेता ने नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाई नगर के क्रिस्तु ज्योति कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ़ जस्सी जोश ने बताया कि श्वेता शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही। इन्होंने कक्षा 10 में 92.8 व कक्षा 12 में 98 फीसदी अंक हासिल कर 2016 में जनपद टॉप कर प्रतिभा को साबित किया था। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पांचवी बार में मिली सफलता, नहीं मानी हार
श्वेता ने बताया कि उन्होंने पहली बार 2020 में यूपीएससी परीक्षा दी, मगर सफलता नहीं मिली। 2021 में भी निराशा हाथ लगी, 2022 में प्री और मुख्य परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन साक्षात्कार में फेल हो गईं। 2023 में यूपीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। रैंक के आधार पर डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ, लेकिन ज्वाइन नहीं किया। उन्होंने बताया कि आईएएस बनने का सपना था, बार-बार असफलता मिलने पर हार नहीं मानी और इस बार परीक्षा पास कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया।

यूपीएससी परीक्षा की खबर से संबंधित फोटो। श्वेता

यूपीएससी परीक्षा की खबर से संबंधित फोटो। श्वेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed