फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shri Siddhachakra Mahamandal Vidhan concludes, procession taken out

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन, निकाली शोभायात्रा

Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shri Siddhachakra Mahamandal Vidhan concludes, procession taken out
श्री सिद्वचक्र महामण्डल विधान के समापन पर धूमधाम से शोभायात्रा निकालते जैन श्रद्धालु - फोटो : BARAUT
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन, निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

बड़ौत। श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेहरू रोड पर चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का बृहस्पतिवार को धूमधाम से समापन हो गया। नगर के मुख्य मार्गों से श्रीजी की शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान जैन श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखाई दिए।
समापन अवसर पर सर्वप्रथम पारसनाथ भगवान को सौधर्म इंद्र और अन्य सभी इद्रों ने नवहन के लिए पांडुकशिला पर विराजमान किया। संजय जैन सौधर्म इंद्र, यज्ञनायक जयपाल, ईशान इंद्र, अमन जैन, महेंद्र इंद्र, विनय जैन, सनत इंद्र, अतिशय जैन, पंडित नरेश चंद जैन हस्तिनापुर वाले, पंडित नेम चंद जैन, सतेंद्र जैन, राजीव जैन ने भक्ति के साथ पारसनाथ का अभिषेक किया। उसके बाद श्री जी की शांति धारा की गई। शांति धारा करने का सौभाग्य सौधर्म इंद्र संजय जैन को मिला। भगवान पारसनाथ की दीपकों से आरती की गई और श्री जी को पुन: वेदिका में विराजमान किया।
विज्ञापन

उसके उपरांत श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर पंडित नरेश चंद जैन हस्तिनापुर वालों ने पहले दैनिक पूजा कराई। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन के अवसर पर विश्व की शांति और कल्याण के लिए विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुजारियों और भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां दीं और विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत श्री जी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामा कॉलोनी से होती हुई 1008 पारसनाथ मंदिर पर समाप्त हुई। रास्ते में पूनम जैन, झलक जैन, सार्थक जैन ,संजय जैन, अनीता जैन, अमित जैन, राजीव जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने श्री जी की आरती उतारी। शोभायात्रा की समाप्ति पर श्री पारसनाथ भगवान को नवहन और पूजा करके उनके सिंहासन पर मूल वेदिका में पूरी भक्ति के साथ विराजमान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतेंद्र जैन बावली वाले, अनिल जैन, पंडित नेम चंद जैन, राजीव जैन, डॉक्टर पवन जैन, संजय जैन, अमन जैन, सतेंद्र, संयम जैन, विनय जैन, अदिश जैन, नरेश चंद जैन का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed