फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shreeji's consecration and auspicious aarti were performed in the Siddhachakra Mahamandal Vidhan

Baghpat News: सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रीजी का अभिषेक व मंगल आरती कराई

Mon, 26 Jun 2023 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
Shreeji's consecration and auspicious aarti were performed in the Siddhachakra Mahamandal Vidhan
फोटो नंबर 26केएआर 1, ए, बी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान में भक्तों ने श्रीजी की नित्य नियम पूजा, अभिषेक, शांतिधारा और मंगल आरती की। जिनवाणी की स्थापना भी की गई। वहीं बड़ा गांव के श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान में भक्तों ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
खेकड़ा और बड़ागांव के जैन मंदिरों में सोमवार को महामंडल विधान का शुभारंभ श्रीजी की विशेष पूजा अर्चना के साथ हुआ। खेकड़ा के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सुबह सात बजे घट यात्रा निकाली गई। मुख्य कलश की स्थापना डा. राजीव जैन और मेघा जैन ने की। इन्द्र प्रतिष्ठा, सकलीकरण के बाद मंडल शुद्धि, पात्र स्थान शुद्धि की गई। भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, मंगल आरती की। इसके बाद ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन, जिनवाणी स्थापना के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारम्भ हुआ। विधान में प्रथम अभिषेक, शांति धारा का सौभाग्य अमित व आरव जैन, ध्वजारोहण अंकित जैन व अरिहंत जैन, दीप प्रज्ज्वलन हीरालाल व ओमप्रकाश जैन, जिनवाणी स्थापना प्रमोद व अजित जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंडप उद्घाटन राजीव जैन, पूजा जैन ने श्रीजी का पूजन कर किया। विधान में दीपक, शिखा जैन सौधर्म इन्द्र, संयम, शिवांगी जैन कुबेर इन्द्र, यज्ञनायक सन्नी, सोनिया जैन, ईशान इंद्र अभिषेक, अंजु जैन, सनतकुमार इंद्र अंकुश, प्राची जैन, विनय, रेशू जैन महेन्द्र इन्द्र, विकास, पूजा जैन को भरत चक्रवर्ती बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशांत टीकमगढ़ वालों ने विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। भोपाल मध्यप्रदेश के संगीतकार ने श्रीजी काे समर्पित मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। मंदिर श्रीजी के जयकारों से गूंजता रहा। बिजनौर के कलाकारों ने नृत्य नाटिका, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


वहीं बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका चन्द्रमति माताजी के सानिध्य में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान, विश्व शांति महायज्ञ में भक्तों ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना की। विधान में प्रमोद जैन, पदमा जैन नमनकर्ता रहे। भरतपुर के शशि जैन की पार्टी ने श्रीजी को समर्पित मनमोहक भजन प्रस्ततु किए। विधान में प्रशांत शास्त्री, प्रदीप शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान सुखमाल चंद जैन, सुभाष चंद जैन, सुमेर जैन, जिनेश जैन, नरेश जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, कमल जैन, महेश जैन, विकास जैन, राजेश जैन, अरुण जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed