फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shree Anna's market on the banks of the Yamuna

Baghpat News: यमुना के घाट पर लगी श्री अन्न की हाट

Wed, 29 Mar 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 29 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shree Anna's market on the banks of the Yamuna
बागपत के पक्काघाट पर आयोजित घाट पर हाट कार्यक्रम मे​ यमुना में स्वच्छता की शपथ दिलाते डीएम राजक
बागपत। यमुना नदी के किनारे मंगलवार को घाट पर हाट कार्यक्रम के तहत मेला लगाया गया। जिसमें मोटे अनाज के सेवन के लिए जागरूक किया गया और नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए और पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

यमुना पक्का घाट पर जिला गंगा समिति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वन विभाग ने संयुक्त रूप से गंगा-यमुना स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मेला लगाया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मां सरस्वती की मूर्ति के आगे दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए नदियों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। मेले में खाद्य व्यंजनों की दुकानों के अलावा ढाबों के स्टॉल आदि लगाए गए थे, जहां मिट्टी के बर्तनों में खाद्य पदार्थ दिए गए।
विज्ञापन

हाट में अधिकतर मोटे अनाज के उत्पाद बनाए गए, जिससे वहां आने वाले लोग उनको खाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि घाट पर हाट कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यहां तक लेकर आना है। जिससे वह श्री अन्न अपनाएं और शरीर को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए जो हमेशा पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखते हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि नदियों को स्वच्छ, निर्मल व साफ रखें और हमारी धरोहर को बनाये रखने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला अभिहीत अधिकारी मानवेंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि प्रशांत कुमार, डीएफओ हेमंत सेठ, प्रधानाचार्य डा. प्रीति शर्मा, डा. सुधा शर्मा आदि मौजूद रहे।

- आज ये कार्यक्रम होंगे

श्री अन्न मेले में बुधवार को यमुना पक्का घाट पर सुबह साढ़े छह बजे योग होगा। उसके बाद युवा संसद, भजन संध्या, यमुना आरती एवं दीपोत्सव कराया जाएगा। पाक कला प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। वहां सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed