{"_id":"670d27bb5d22ae2dd20e2907","slug":"show-cause-notice-to-dpro-and-pilana-bdo-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-120043-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीपीआरओ व पिलाना बीडीओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीपीआरओ व पिलाना बीडीओ को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
- संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के निर्देश, गांव-गांव कराई जाए सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन सभागार में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक हुई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ व पिलाना बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया और कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के आदेश दिए।
डीएम ने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए 31 अक्तूबर तक अभियान चलाया जाए। साथ ही ग्रामीणों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाए। अभियान के दौरान नियमित सर्वेक्षण, जनजागरूकता कार्यक्रम, फॉगिंग, एंटी-लार्वा गतिविधियां और स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि डीपीआरओ अरुण अत्री को निर्देश दिए कि दस गांव को चिह्नित कर सत्यापन करें कि किस-किस मोहल्ले में सफाई हुई है और इसकी रिपोर्ट दस दिन में दी जाए। इसमें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इस दौरान सीएमओ डॉ़ तीरथ लाल, डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे मौजूद रहे।