फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shortness of breath, asthma and TB patients face more problems in winter

Baghpat weather: सर्दी में फूल रही सांस, अस्थमा और टीबी के मरीजों को ज्यादा परेशानी

Wed, 10 Jan 2024 11:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 10 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

बागपत जनपद में ठंड लगातार बढ़ रही है और इससे अस्थमा और टीबी के मरीजों की सांस फूलने लगी है।

विज्ञापन
Shortness of breath, asthma and TB patients face more problems in winter
अस्थमा से बचाव के तरीके - फोटो : Istock

विस्तार

बागपत जनपद में ठंड लगातार बढ़ रही है और इससे अस्थमा और टीबी के मरीजों की सांस फूलने लगी है। जिला अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला चिकित्सालय में रोजाना सौ से अधिक सांस के मरीजों की ओपीडी हो रही है। चिकित्सक लोगों को खानपान और ठंड से बचाव की सलाह दे रहे है।

विज्ञापन


लगातार ठंड बढ़ने के साथ सांस के रोगियों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। सर्दी और प्रदूषण के कारण अस्थमा रोगियों की सांस फूलने लगी है। फिजिशियन डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि सर्दियों में अस्थमा व सांस रोगियों की दिक्कत बढ़ जाती है। ठंड की वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
-धूल, मिट्टी, धुआं व धुंध से बचाव करें।
-बीड़ी-सिगरेट व एल्कोहल का परहेज करें।
-सर्दी से बचाव करें और कमरे का तापमान संतुलित रखें।
-सुबह और शाम को घर से ना निकलें।
-संतुलित आहार लें और व्यायाम करें।
-सर्दी से बचाव के लिए हीटर का सहारा नहीं लें।

सर्दी बढ़ने से अस्पताल में सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। मरीजों को सर्दी से बचाव के साथ संतुलित आहार लेने और नियमित चिकित्सक की सलाह लेने की सलाह दी जा रही है। - डॉ दीपक कुमार, फिजिशियन जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed