फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shortage of students in many postgraduate subjects, seats vacant

Baghpat News: स्नातकोत्तर के कई विषयों में छात्रों का टोटा, सीटें खालीं

Wed, 14 Aug 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 14 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shortage of students in many postgraduate subjects, seats vacant
बड़ौत। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए जारी हुई पहली व दूसरी वरीयता सूची के अलावा ओपन मेरिट से भी सीटें नहीं भर पा रहीं हैं। ऐसे में सीटें लॉक करने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 18 जुलाई को पहली वरीयता सूची जारी की गई थी। इसके दाखिले 23 जुलाई तक हुए। इसके बाद दो अगस्त को दूसरी कटऑफ जारी हुई जिसके तहत छह अगस्त तक एडमिशन हुए। वहीं नौ अगस्त को ओपन मेरिट भी जारी हुई, जिसके दाखिले 10 अगस्त तक लॉक किए गए। पहले तो विवि द्वारा कटऑफ जारी ही नहीं की जा रही थी और जब जारी की गई तो जल्दी-जल्दी और कम समय देकर दाखिलों पर ब्रेक भी लगा दिया गया।
विज्ञापन

अब कुछ कॉलेजों में अल्पसंख्यक कोटे के दाखिले कॉलेज स्तर पर हो रहे हैं। जारी हुई मेरिट में शामिल छात्र कॉलेजों में एडमिशन को ही नहीं आ रहे। स्नातक के अलावा स्नातकोत्तर कक्षाओं के कुछ विषयों में तो स्थिति और भी खराब है। छात्र दाखिला लेने से कतरा रहे हैं। छात्रों मोहित, दीपक, सुनील, हरेंद्र, रवि, विपिन का कहना है देरी से कटऑफ जारी होने के कारण उन्होंने दूसरी जगह प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल स्नातकोत्तर कक्षाओं का भी हैं। एडमिशन थम चुके हैं और अभी तक 70 फीसदी सीटें नहीं भर पाई हैं। दाखिला लेने के लिए शिक्षक भी छात्रों को जागरूक कर रहे हैं। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खाली सीटों को भरने को लेकर शिक्षकों को छात्रों से संपर्क करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed