फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shops opening in weekly bandh, traders raised demand for action

Baghpat News: साप्ताहिक बंदी में खुल रही दुकानें, व्यापारियों ने उठाई कार्रवाई की मांग

Mon, 02 Jan 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shops opening in weekly bandh, traders raised demand for action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। साप्ताहिक बंदी में भी दुकानें खोलने पर सोमवार को सर्राफा स्वर्णकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोष जताया। जिसमे उन्होंने साप्ताहिक बंदी में दुकानें खोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने की मांग की।
सर्राफा स्वर्णकार एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कस्बे में शुक्रवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खोलकर बैठ जाते है और साप्ताहिक बंदी के आदेशों की अवहेलना कर रहे है। जिस पर अधिकारियों भी कार्रवाई करने से कदम पीछे खींच रहे है। उन्होंने कहा कि दुकानें खोलने का सार्वजनिक रूप से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दुकानें खोलने वाले व्यापारियों की सूची बनाकर अधिकारियों को देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही बैठक में व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वन किया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार का औचक निरीक्षण करने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता नाहर सिंह वर्मा व संचालन राजीव जैन ने किया। इस मौके पर संजय वर्मा, राहुल जैन, अविनाश जैन, महेश जैन, दीपक वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, नीरज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed