फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shopkeepers and police clamor for opening shop

दुकान खोलने पर दुकानदारों और पुलिस में नोकझोंक

Sat, 20 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers and police clamor for opening shop
रमाला। किशनपुर बराल बस स्टैंड पर दुकान खोलने को लेकर पुलिस और दुकानदारों में नोकझोंक हो गई। दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह दुकानदारों को परेशान किया हुआ है। उन्होंने एसपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, नियमों पालन न करने पर पुलिस ने दुकानदार सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

किशनपुर बराल में रोस्टर के अनुसार दुकानें खोलने के निर्देश दिए गए थे। एसपी अजय कुमार सिंह से मिलने पहुंचे किशनपुर बराल निवासी जयकुमार सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी एक होमगार्ड दुकान पर पानी की बोतल लेने के लिए आ गया। उसे दुकान खोलकर पानी की बोतल दे दी। आरोप है कि तभी रमाला थाने की गाड़ी में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और दुकान खुली देख उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। एक युवक रितिक ने पुलिस की इस अभद्रता का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते देखने पर पुलिसकर्मियों द्वारा फेंक कर मारी गई ईंट लगने से रितिक घायल हो गया। सचिन, विक्रम, हरवीरी, सोनम, जोनी ने एसपी से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने दुकानदार जयकुमार, जयबीर, बाबू, रितिक, सोनू, सचिन, जोनी सहित सात लोगों के खिलाफ 188 में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि शुक्रवार देर रात कुछ दुकानदारों ने नियम विरुद्ध दुकान खोल रखी थी। दुकान पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा था। टोके जाने पर उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed