फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shopkeeper shot, serious

बड़ागांव में दुकानदार को गोली मारी

Wed, 02 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 02 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper shot, serious
बडागावं मे बदमाशो द्वारा गोली मारने से घायल दुकानदार रहीसूदीन। - फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार को शाम के समय करीब सात बजे दुकान पर बैठे दुकानदार को बाइक पर सवार होकर आए दो हथियार बंद बदमाश गोली मारकर भाग गए। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रहीसूदीन  (65) परचून की गांव में ही दुकान करते हैं। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान में बैठे थे। तभी पल्सर बाइक पर सवार होकर आए हथियार बंद दो बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला बोल तमंचे से गोली चला दी। गोली उसकी छाती में बाई तरफ लगी। बदमाश गोली मारकर तमंचा लहराते हुए जंगल की तरफ भाग गए। बदमाशों के गोली मारने से दुकान में मौजूद ग्राहकों और गली से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गई। 

विज्ञापन


परिजन घायल को लेकर खेकड़ा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचे। वहां के चिकित्सक ने उसे दिल्ली भेजा। परिजनों ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा पंजीकृत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ पांडेय और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों से पुलिस अधिकारियों ने रंजिश आदि के बारे में जानकारी ली।  सीओ श्वेताभ पांडेय ने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed