{"_id":"57d9ab1f4f1c1ba73dd4909c","slug":"shooter-nisha-s-accidental-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर निशा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर निशा की हादसे में मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। भगवानपुर नांगल गांव की नेशनल शूटर और कोच निशा पंवार की मंगलवार को पटियाला में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में निशानेबाज की मौत से गांव में गम का माहौल है।
शूटर निशा पंवार उर्फ छोटी (26) पुत्री शिव कुमार पंजाब के गोविंदगढ़ में शूटिंग कोच थी। मंगलवार को खन्ना सिटी पटियाला में शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को लेकर जा रही थी। जब वह हाईवे पार कर रही थी तो एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतका के चाचा संत कुमार ने बताया निशा ने माला देवी बालिका विद्यालय भगवानपुर से शूटिंग की शुरूआत की थी। उनके प्रेरणा स्रोत दादी चंद्रो, दादी प्रकाशो और डॉ. राजपाल सिंह रहे। शूटिंग में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हाईस्कूल में निशा का दाखिला गर्ल्स इंटर कॉलेज बादल (पंजाब) में हो गया था।
विज्ञापन
यहां से उन्होंने इंटर तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उनका एडमीशन दिल्ली के एक कॉलेज में हो गया। यहां से उन्होंने पीजी की। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल सिंह ने निशा को कई बार सम्मानित किया। राजेंद्र चौधरी, डॉ. संजीव राठी, सहदेव प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, मनोज पंवार, वायरन पंवार, ओमप्रकाश पंवार, संजीव राठी बीजेपी, रामनाथ प्रधान, नरेंद्र प्रधान आदि ने शोक जताया।