फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shooter carrying bounty of Rs 25 thousand injured in encounter

Baghpat News: सपा नेता के भाई का हत्यारोपी 25 हजार का इनामी शूटर मुठभेड़ में घायल

Wed, 08 May 2024 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Shooter carrying bounty of Rs 25 thousand injured in encounter
बागपत। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के प्रॉपर्टी डीलर भाई यूसुफ की हत्या में शामिल 25 हजार का ईनामी शूटर मंगलवार शाम शुगर मिल के पीछे पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। जिससे पुलिस ने एक तमंचा, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया और जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुर्सलीम उर्फ काला का तहेरा भाई यूसुफ (45) प्रॉपर्टी डीलर था। निवाड़ा की बाहरी बस्ती में नौरोजपुर रोड पर कार्यालय में 28 फरवरी की सुबह तीन शूटरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सोनू उर्फ संदीप, शूटर नीशू उर्फ निशांत, विकास निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। जबकि अनुज निवासी बेहटा लोनी फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम बाघू मार्ग पर चेकिंग के दौरान एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम की 25 हजार के इनामी शूटर अनुज के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने से शूटर अनुज घायल हो गया। घटनास्थल पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल शूटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed