गर्व का पल: जकार्ता में चमका बागपत का लाल, अखिल ने गोल्ड पर साधा निशाना, परिवार और गांव में खुशी का माहौल
Baghpat News : बागपत ने अखिल श्योराण ने जकार्ता में गोल्ड पर निशाना साधा है। अखिल के गोल्ड जीतने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले अंगदपुर के शूटर अखिल श्योराण ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रही एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2024 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। अखिल के पदक जीतने पर परिवार व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
बागपत के अंगदपुर गांव के रहने वाले किसान रविंद्र श्योराण के बेटे अखिल श्योराण ने शुक्रवार को एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2024 जकार्ता में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में 460.2 के स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता है।
इससे पहले अखिल ने चीन के हांगझाऊ में एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल टीम में ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले के साथ 1769 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
यह भी पढ़ें: Youth Day: चमका किसान परिवार का सितारा, हौसले से लिखी कामयाबी की ऐसी इबारत, युवाओं के लिए प्रेरणा बने शिवांश
इससे पहले भी अखिल ने अजरबैजान में हुई आईएसएसएफ विश्व शूटिंग चैंपियनशिप व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को पांचवां ओलंपिक कोटा दिलाया था।
यह भी पढ़ें: National Youth Day: माता-पिता को खोया पर लक्ष्य से नहीं भटके मोहम्मद अमान, पढ़िए इनके संघर्ष की कहानी