National Youth Day: माता-पिता को खोया पर लक्ष्य से नहीं भटके मोहम्मद अमान, पढ़िए इनके संघर्ष की कहानी
National Youth Day : सहारनपुर के मोहम्मद अमान ने माता-पिता को खो दिया पर अपने लक्ष्य से नहीं भटके। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पढ़िए मोहम्मद अमान के संघर्ष की कहानी।
विस्तार
अंडर-19 भारतीय टीम के सदस्य रहे मोहम्मद अमान माता-पिता को खोने के बाद भी अपने लक्ष्य से नहीं भटके। बीते वर्ष दुबई में हुए अंडर-19 एशिया कप के लिए अमान का चयन इंडिया टीम में हुआ था।
इससे पहले अमान को अप अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया था। अपनी कप्तानी में चेंजर ट्रॉफी खेलते हुए अमान ने दो शतक जड़े थे। अमान अपनी मैच फीस से अपने छोटे भाई बहनों का खर्च उठाते हैं।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज
बताया गया कि अमान मूल रूप से सहारनपुर शहर के खान आलमपुरा के रहने वाले हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चैयरमैन मोहम्मद अकरम ने बताया कि अमान बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की नजर में है। उम्मीद है कि अमान एक दिन भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी
भूतेश्वर क्रिकेट ग्राउंड से की शुरुआत
मोहम्मद अमान के क्रिकेट करियर की शुरुआत सहारनपुर के भूतेश्वर क्रिकेट ग्राउंड से हुई। यहां राजीव गोयल से उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती कोचिंग ली। लेकिन माता-पिता का साया सिर से उठने के बाद एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने इनको अच्छे प्रशिक्षण के लिए बाहर भेजा।
मोहम्मद अमान 2016-17 में अंडर-14, 2017-18 अंडर-14, 2018-19 में अंडर-16, 2019-20 में-अंडर 16 और 2022-23 में अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं।