{"_id":"5de55e828ebc3e54d238e632","slug":"shoot-baghpat-news-mrt4567034180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को बनाया मयखाना, साइड मांगी तो प्रधान के बहनोई को मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को बनाया मयखाना, साइड मांगी तो प्रधान के बहनोई को मार दी गोली
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कमाला-गावड़ी मार्ग पर खड़े होकर शराब पी रहे युवकों ने कैड़वा गांव के प्रधान के बहनोई को गोली मार दी। घायल ने शराब पी रहे युवकों को रास्ते से हटने के लिए कह दिया । गंभीर हालत में घायल को नोएडा रेफर किया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
ग्रेटर नोएडा के लुहारली निवासी हिमाचल भाटी पुत्र बचन सिंह भाटी सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कैड़वा गांव के ग्राम प्रधान संदीप उर्फ बादल के बहनोई हैं। रविवार को वह कैड़वा गांव में एक शादी समारोह में आए हुए । देर रात करीब 11 बजे वह एक रिश्तेदार को अपनी कार में बैठाकर उसके गांव गावड़ी छोड़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह कमाला-गावड़ी मार्ग पर पहुंचे तो कुछ युवक रास्ते के बीच में खड़े होकर शराब पी रहे थे, रास्ते से हटने को लेकर उनकी हिमाचल भाटी से कहासुनी हो गई। इसके बाद एक युवक ने पिस्टल निकालकर हिमाचल भाटी पर फायर कर दिया। गोली सिर में लगी है। घटना का पता चलते ही पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया और हिमाचल भाटी को गंभीर हालत में नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले युवकों की पहचान हो गई है। पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।