फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shivbkt injured in accidents, many of the unconscious

हादसों में कई शिवभक्त जख्मी, कई हुए अचेत

Mon, 01 Aug 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-बागपत Updated Mon, 01 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
भड़ल गांव में स्कूटी पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे तीन कांवड़ियों को डांक कांवड़िए का वाहन टक्कर मारकर भाग गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। तीनों कांवड़ियों का शिविर संचालकों ने इलाज कराया।
विज्ञापन


शहादरा के लूंब निवासी किरण, यश और वंश स्कूटी पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। रविवार को जब ये हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव में पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे डाक कांवड़ियों के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। भड़ल गांव में लगे शिव कांवड़ सेवा शिविर टीकरी के संचालक उन्हे़ सड़क से उठाकर शिविर में ले गए और उनका इलाज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत में दल्ली निवासी संदीप पुत्र राजकुमार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। रविवार की सुबह जब वह बिजरौल गांव के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया।

टक्कर लगने से वह घायल हो गया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों और अन्य कांवड़ियों ने उसे गांव के एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया। इस घटना को लेकर कांवड़ियों में आक्रोश व्याप्त है। एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना था कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद भी यदि कोई वाहन चालक कांवड़ मार्ग से गुजरता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। बाइकों पर सवार चार कांवड़ियों समेत पांच लोग घायल हो गए। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 


सरूरपुर गांव निवासी नौशाद अपने गांव के दो कांवड़ियां रवि और बिंदे को लेकर गुफा-बाबा मंदिर जा रहा था। जैसे ही बाइक मंदिर के पहुंची, तभी बागपत की ओर से बाइक पर सवार होकर जा रहे दो कांवड़ियों की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल नौशाद की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 



मोबाइल चोरी करते युवक पकड़ा, धुनाई 
बागपत। शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर स्थित मोबाइल की दुकान पर एक युवक मोबाइल चोरी कर रहा था। इसी दौरान दुकानदार ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed