फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shivaratri today, 1.2 million Jalabhishek in Pura

शिवरात्रि आज, पुरा में 12 लाख ने किया जलाभिषेक

Mon, 01 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरा Updated Mon, 01 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shivaratri today, 1.2 million Jalabhishek in Pura
बागपत के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तक यहां 30 लाख से अधिक शिवभक्तों के गंगाजल चढ़ाए जाने की संभावना है। भारत माता के जयकारों के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक जारी है। मेरठ  जोन के आईजी सुजीत पांडेय के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


हरिद्वार, गंगोत्री और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िए शनिवार से ही पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे से रविवार शाम छह बजे तक 12 लाख से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया है।
विज्ञापन


सोमवार को श्रावण मास की शिवरात्रि पर यह आंकड़ा तीस लाख के पार होने की संभावना है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के शिवभक्त भी यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कांवड़िए यहां जलाभिषेक कर अपने-अपने गांवों के शिवालयों के लिए रवाना हो गए। बड़ी संख्या में हरिद्वार से रविवार को जल लेकर चलने वाले डाक कांवड़िए सोमवार सुबह तक पुरा पहुंच जाएंगे।


आईजी जोन सुजीत पांडेय, डीएम हृदय शंकर तिवारी, एसपी पूनम, मेला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, सीओ खेकड़ा श्वेताभ पांडेय, सीओ बागपत कर्मवीर सिंह ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर रोशनी में नहाया हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed