फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shikshamitra march on foot

शिक्षामित्रों ने निकाला पैदल मार्च

Sun, 20 Aug 2017 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 20 Aug 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra march on foot
शनिवार को बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शांति मार्च निकालते जनपद के शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट से सिसाना तक शांति मार्च निकाला। धरनास्थल पर पहुंचकर नारेबाजी की। सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। मार्च के दौरान दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर जाम लग गया। सीओ और एसडीएम से नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


समायोजन बहाल कराने की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का कलक्ट्रेट में धरना चल रहा है। सरकार की बुद्धि-शुद्धि यज्ञ से लेकर दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे को जाम किया गया। धरनास्थल पर पहुंचकर वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने आम जन के साथ-साथ शिक्षामित्रों को भी धोखा दिया है। उनके पेट पर लात मारने का काम किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने जो आदेश दिया, उसी का पालन सरकार ने किया। उनकी तरफ से कोई ठोस पैरवी नहीं की गई। 
विज्ञापन


चेतावनी दी जब तक समायोजन बहाल नहीं होगा तक आंदोलन जारी रहेगा। आज रविवार को लखनऊ शिक्षामित्र गरजेंगे, उसके बाद दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुआ गुट के जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह तोमर और कांग्रेस नेत्री लता चौधरी ने समर्थन दिया। सरकार की नीति को गलत साबित किया। बिजेंद्र भाटी, कुशलता चौहान, राजेश पंवार, भरत शर्मा, राहुल भारत, सचिन शर्मा, सुभाष चंद, मंजू राणा, गीता, राजेश, सुधीर खोखर मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आपस में उलझे शिक्षामित्र 
हादसे को देखते हुए अफसरों द्वारा शिक्षामित्रों को हाईवे पर पैदल मार्च न निकालने के लिए समझा रहे थे। इसी दौरान माइक पर बोले रहे शिक्षामित्र ने यह कह दिया कि कोई हंगामा करेगा तो पुलिस उन पर लाठियां बरसा दें। इस पर शिक्षामित्रों में काफी नोकझोंक हुई। वहीं, शिक्षामित्रों के पैदल मार्च से दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed