फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sherpur Delhi team defeated Subhanpur team by 39 runs to win the match.

Baghpat News: शेरपुर दिल्ली की टीम ने सुभानपुर की टीम को 39 रन से हराकर मैच जीता

Thu, 22 Jan 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sherpur Delhi team defeated Subhanpur team by 39 runs to win the match.
-सुभानपुर गांव के युवराज क्रिकेट स्टेडियम में चल रही है प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-केकेआर-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सुभानपुर गांव के युवराज क्रिकेट स्टेडियम में तृतीय ग्रामीण क्रिकेट का दूसरा मैच सुभानपुर और शेरपुर दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया। इसमें शेरपुर दिल्ली की टीम ने सुभानपुर गांव की टीम को 39 रन से हराकर मैच जीत लिया।

आयोजक ओमदत्त पांचाल, केटी त्यागी उर्फ कपिल त्यागी, ललित त्यागी नंबरदार ने फीता काटकर मैच शुरू कराया। सुभानपुर गांव की टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। शेरपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19.5 ओवर में 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुभानपुर गांव की टीम 20 ओवर में केवल 140 रन ही बना सकी। शेरपुर की टीम ने 39 रन से मैच जीत लिया। आयोजक ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान गजेंद्र त्यागी, कृष्ण कुमार त्यागी, भोपाल शर्मा, अजय त्यागी, अनुज त्यागी, हरिओम त्यागी, प्रदीप त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed